
घने कोहरे व कड़ाके की ठंड से लोगों की बढ़ी परेशानी
चक्रधरपुर के पोड़ाहाट अनुमंडल में पिछले एक सप्ताह से घने कोहरे और ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है। NH 75 ई पर चलने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग खासकर प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, बंदगांव, गुदड़ी तथा आनंदपुर प्रखंड में विगत एक सप्ताह से ज्यादा समय से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। बुधवार को पोड़ाहाट अनुमंडल में घना कोहरा सुबह 10 बजे तक छाया रहा। जिससे एनएच 75 ई पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घने कोहने के कारण वाहनों तथा ट्रेनों की रफ्तार भी कम हो गई हैं। पिछले कई दिनों से लगातार घने कोहने और हवा के कारण क्षेत्र में काफी ठंड बढ़ गया हैं। खासकर सुदूर जंगल क्षेत्र में रहने वाले लोगों की काफी परेशानियां बढ़ गई हैं।
जंगल क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही हैं। इससे खासकर छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बुधवार को घने कोहरे में लोग लाइट जलकार सुबह में आवागमन कर रहे थे। वहीं लगातार सुबह और शाम में तापमान में गिरावट आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बंदगांव, मनोहरपुर, गोईलकेरा, आनंदपुर, सोनुवा, गुदड़ी तथा चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्र ज्यादातर जंगल तथा नदी किनारे बसा होने के कारण सुबह और शाम को काफी ठंड लगता हैं। जिससे लोगों का दिनचर्या में भी बदलाव आ गया हैं। वहीं लगातार ठंड पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हो रही हैं। अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में रोजाना सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा ने बताया कि लोग जब भी अपने घरों से बाहर निकले तो गर्म कपड़ा जरुरत पहनकर निकले। साथ ही गर्म पानी का नियमित सेवन करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




