Chakradharpur News: स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में पुराने फुट ओवरब्रिज के खराब स्थिति के कारण उसे बंद कर दिया गया है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र देकर नए ब्रिज के निर्माण की मांग की है। बंद होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

Chakradharpur News: स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्टेशन के पश्चिमी भाग में जर्जर होकर बंद पड़े पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के स्थान पर नए ब्रिज के निर्माण की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री को एक मांगपत्र सौंपा है। पत्र में रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया गया है कि स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में स्थित पुराना फुट ओवरब्रिज अब लगभग ध्वस्त हो चुका है और सुरक्षा कारणों से बंद है। इस ब्रिज का उपयोग शहर के बड़ी संख्या में नागरिक और यात्री स्टेशन जाने के लिए करते थे।

ब्रिज के बंद होने से आम यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 तक पहुंचने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग