पीएमश्री रोलाडीह में इंटर की पढ़ाई शुरू करने की मांग
झारखंड जनरक्षा संघर्ष समिति ने पीएमश्री उच्च विद्यालय रोलाडीह में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष और सचिव ने राज्यपाल को दो सूत्री मांगपत्र सौंपा है। यह विद्यालय ग्रामीण आदिवासी परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा का एकमात्र केंद्र है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण कई छात्र आगे की शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
चक्रधरपुर। झारखंड जनरक्षा संघर्ष समिति रोलाडीह ने पीएमश्री उच्च विद्यालय रोलाडीह में इंटरमीडिएट की पढ़ाई अविलंब प्रारंभ करने तथा झारखंड राज्य के सरकारी विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था में सुधार को लेकर राज्यपाल के नाम दो सूत्री मांगपत्र सौंपा। झारखंड जनरक्षा संघर्ष समिति अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि पीएमश्री उच्च विद्यालय रोलाडीह एक सुदूर ग्रामीण आदिवासी मूलवासी बहुल क्षेत्र में अवस्थित है जो प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विद्यालय हमारे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की एकमात्र आशा का केंद्र हैं।
जहां शिक्षा ही सामाजिक उत्थान का एकमात्र सशक्त माध्यम है। विद्यालय में लगभग 500-600 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं किंतु इंटरमीडिएट स्तर की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्र-छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


