हादसे के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी मिले

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

10--सोनुवा रेलवे फाटक दुर्घटना में मृत चामनी कुई के आश्रितों को रेलवे से मुआवजा और नौकरी की माँग सोनुवा के महुलडीहा रेलवे फाटक में विगत 5 जून 2026 को

हादसे के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी मिले

सोनुवा के महुलडीहा रेलवे फाटक से गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत के बाद अब विभिन्न संगठनों ने आश्रितों को मुआवजा और नौकरी देने की रेलवे से मांग की है। 5 जून को साइकिल से बेटे के साथ फाटक पार के कारण गोईलकेरा के आराहासा गांव की चामनी कुई के सिर पर बैरियर से चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत से उसके परिवार पर जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मृतका चामनी कुई अपने परिवार की इकलौती अभिभावक और एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं।

वह अपने पीछे एक दिव्यांग बुजुर्ग पति, तीन बेटियां और एक जवान बेटा छोड़ गई हैं। गुरुवार को आजसू नेता डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई और अमित महतो ने आराहासा गाँव पहुंचकर मृतक महिला के परिजनों से मिले और उनके हक-अधिकार के लिए लड़ने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने इस मांग को हल्के में लिया, तो रेलवे पटरियों को अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।