Chakradharpur News: बीडीओ को सौंपा मांग पत्र, भालूपानी पंचायत के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराने की मांग
Chakradharpur News: 12--मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्ति ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र, भालूपानी पंचायत के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराने की मांगमुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्

Chakradharpur News: मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्ति ने बीडीओ भीषम कुमार को एक मांग पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत भालूपानी के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक पानी टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत भालूपानी के अंतर्गत आने वाले सभी गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत की भौगोलिक स्थिति
उन्होंने बताया कि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पत्रांक-669, दिनांक 14 जून 2026 के आलोक में प्रत्येक दो पंचायतों के लिए एक पानी टैंकर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। लेकिन भालूपानी पंचायत की भौगोलिक स्थिति अत्यंत विषम एवं विस्तृत है। पंचायत में कुल 19 गांव हैं, जिनमें 10 गांव पहाड़ी क्षेत्र तथा 9 गांव समतल क्षेत्र में स्थित हैं। गांवों के बीच अधिक दूरी होने के कारण एक साझा टैंकर से सभी गांवों तक नियमित रूप से पेयजल पहुंचाना व्यावहारिक रूप से कठिन है।
ध्यानाकर्षण
कुश पूर्ति ने मांग पत्र में कहा कि पंचायत के सभी गांवों में समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए ग्राम पंचायत भालूपानी के लिए कम-से-कम एक अतिरिक्त पानी टैंकर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने जनहित एवं ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए पंचायत स्तर पर एक पानी टैंकर क्रय करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।


