
सीएम का आश्वासन, जल्द होगा चंपवा-आरिपीरी तक 16 किमी सड़क का निर्माण
23--मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, जल्द होगा बंदगांव प्रखंड के चंपवा से आरिपीरी तक 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्यपश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभ
पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के चंपवा से आरिपीरी तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण निर्माण करने की मांग को लेकर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव एवं मनोहरपुर विधायक जगत मांझी के नेतृत्व में चंपवा के ग्रामीणों की एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात किया एवं मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन को सड़क के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। विधायक सुखराम उरांव ने बताया कि 2022 को चंपवा से आरिपीरी तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति हुई थी। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य भी शुरू किया था।.मगर 2 दिन बाद ही वन विभाग सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया है,जो कि आज तक चालू नहीं हो सका है।
जिससे 20 गांव के ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। जब कि यह महत्वपूर्ण सड़क गुदड़ी एवं बंदगांव प्रखंड को जोड़ती है। यह सड़क यहां के लोगों के कमाने खाने तथा रोजगार का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा यह सड़क यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग है। यह बनना काफी जरूरी है। मनोहरपुर विधायक जगत मांझी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग किया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण में हो रही परेशानी को दूर करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारी समस्याओं को जानने के बाद विधायक एवं प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही यह सड़क का निर्माण कार्य चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा यह सड़क का बनना काफी जरूरी है। सड़क बनने में जो भी दिक्कतें आ रही है सभी दिक्कतें का समाधान जल्द से जल्द दूर कर दी जाएगी।इस मौके पर झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की,मुखिया कानू तैसुन,गोयरा रुगु ,समूयल हमसाय समेत अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




