निरंजन कुमार पान बना विद्यालय टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन और प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी मेहनत को सराहा।

निरंजन कुमार पान बना विद्यालय टॉपर

चक्रधरपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए। इस वर्ष कुल 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 35 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के टॉप पांच छात्रों की सूची में निरंजन कुमार पान 94.0 प्रतिशत, अर्नव वर्मा 92.8 प्रतिशत, रणवीर साव 92.6 प्रतिशत, दिव्य शेखर महतो 91.8 प्रतिशत और राहुल यादव 91.2 प्रतिशत अंक लाया है।

ये भी पढ़ें:सीबीएसई रिजल्ट

विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव एवं प्राचार्य रविकांत शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।