Chakradharpur News: चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के निचले इलाकों में शुरू हुई धनरोपनी

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर एवं बंदगांव प्रखंड के नीचले इलाकों में जहां पानी का ठहराव ज्यादा हैं उन खेतों में किसानों द्वारा धान रोपनी का कार्य

Chakradharpur News: चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के निचले इलाकों में शुरू हुई धनरोपनी

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर एवं बंदगांव प्रखंड के निचले इलाकों में जहां पानी का ठहराव ज्यादा हैं उन खेतों में किसानों ने धान रोपनी शुरू की है। हालांकि अब तक चक्रधरपुर एवं बंदगांव प्रखंड में अच्छी बारिश नहीं होने से धान रोपनी के कार्य में देरी हो रही हैं। चक्रधरपुर में 15 हजार 600 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती हैं। जिसमें 9 हजार से ज्यादा हेक्टेयर भूमि पर छिंटा विधि से धान की खेती होती हैं। जहां इस वर्ष किसानों ने लगभग 95 फीसद छींटा विधि से धान की बुनाई कार्य पूर्ण कर लिया हैं। जबकि 6 हजार 300 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई की जाती हैं। लेकिन इस वर्ष बारिश काफी कम होने के कारण जिस रफ्तार में धान रोपाई का कार्य होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया हैं। किसानों ने धान का बिचड़ा लगा रहा हैं। अच्छी बारिश होने का किसान इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में लबालब पानी भरने के बाद किसान धान की रोपाई कर सके। 10 से 15 दिनों के अंदर अच्छी बारिश नहीं होने पर पिछले साल की अपेक्षा इस साल धान की पैदावार कम होने की संभावना है。

15 दिनों के अंदर अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान रोपाई में होगी दिक्कत :

इस संबंध में चक्रधरपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो ने बताया कि इस बार बारिश कम होने के कारण ज्यादातर किसान अभी तक धान रोपाई का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। केवल नीचले इलाके (दोन एक) जमीन पर ही किसान धान की रोपाई का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि नीचले इलाके खेतों में पानी भरा हुआ हैं। उन्होंने बताया कि 10 से 15 दिनों के अंदर अच्छी बारिश नहीं होता हैं तो धान रोपाई कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी। जिससे धान की उपज कम होने की संभावना हैं। हालांकि 15 दिनों के अंदर अच्छी बारिश हो जाती हैं तो किसान धान रोपाईका कार्य आसानी से कर सकेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस क्षेत्र में धान रोपनी शुरू हुई है?
चक्रधरपुर एवं बंदगांव प्रखंड के निचले इलाकों में धान रोपनी शुरू हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।