ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरलौड़िया गांव में हंडिया गोदामों पर अड्डाबाजी न करने का लिया गया निर्णय

लौड़िया गांव में हंडिया गोदामों पर अड्डाबाजी न करने का लिया गया निर्णय

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत में बुधवार को ग्रामीण मुंडा मधुसूदन बोदरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों का ग्राम सभा की बैठक...

लौड़िया गांव में हंडिया गोदामों पर अड्डाबाजी न करने का लिया गया निर्णय
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 01 Nov 2023 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत में बुधवार को ग्रामीण मुंडा मधुसूदन बोदरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों का ग्राम सभा की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो युवा नेता सह समाजसेवी मंटू गागराई मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में गांव की गंभीर समस्याओं पर चर्चा किया गया। जहां बताया गया कि गांव में सड़क किनारे अत्याधिक हंडिया गोदामों पर बाहरी लोगों का गांव में दिन भर अड्डेबाजी होता हैं। जिससे गांव के छत्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती हैं साथ ही लोगों को आवाजाही में भी परेशानी होती हैं। भविष्य में किसी बड़ी घटना की अंदेशा को देखते हु इसपर अंकुश लगाने का विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हंडिया गोदम पर ज्यादा भीड़ न लगाये। साथ ही शाम 6 बजे तक तक सभी हंडिया गोदाम को बंद करने का निर्णय लिया गया।

बिरसा मुंडा जयंती पर होगा रक्तदान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम:

बैठक में आगामी झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 26 नवंबर को रक्तदान शिविर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मौके पर मंटू गागराई ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नशापान पर जागरूक किया जाएगा। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के योगदान विषय परप्रकाश डाला जाएगा। गांव में पहली बार होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई हैं। मौके पर ट्राइबल फिल्म एकेडमी के अध्यक्ष मदन बोदरा, मंगल कांडेयांग, दिनेश बोयपाई, मनोहर बोदरा, शिलवंती गागराई, घनश्याम गागराई, राजमुनी गागराई, सुरु गागराई, चांदमुनी बोयपाई, अंजन नायक, संतोष मुखी, जितेन पूर्ति, आनंद नायक समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े