ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरवज्रपात से घायल महिला की मौत

वज्रपात से घायल महिला की मौत

सुन्दरगढ़ जिले कुआरमुंडा ब्लॉक के कालोसिरिया गांव में रविवार को वज्रपात से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो...

वज्रपात से घायल महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरMon, 21 May 2018 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सुन्दरगढ़ जिले कुआरमुंडा ब्लॉक के कालोसिरिया गांव में रविवार को वज्रपात से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कालोसिरिया गांव निवासी 40 वर्षीय बासंती उरांव रविवार को आई तूफान के दौरान अपने घर से बरामदे पर बैठी थी कि उसी समय घर के सामने पेड़ पर वज्रपात हुआ और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार वालों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें