ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरअंचलकर्मी की बीमारी से मौत, शोक सभा

अंचलकर्मी की बीमारी से मौत, शोक सभा

गोईलकेरा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के तौर पर पदस्थापित मनोज भगत की शुक्रवार को मौत हो गई। वे लंबे समय से बीमारी से ग्रसित...

अंचलकर्मी की बीमारी से मौत, शोक सभा
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 13 Jul 2019 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

गोईलकेरा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के तौर पर पदस्थापित मनोज भगत की शुक्रवार को मौत हो गई। वे लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। रांची स्थित संत पॉल अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। मनोज भगत रांची के ही चान्हो प्रखंड के रहने वाले थे। गोईलकेरा अचंल कार्यालय में वे 2015 से पदस्थापित थे। उनकी मौत की खबर आते ही गोईलकेरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश समेत सहकर्मियों ने गहरी संवेदना जताई है। कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें