चक्रधरपुर में दंदासाई से लौड़िया गांव जाने वाली सड़क जर्जर, लोगों को हो रही भारी परेशानी

Nov 04, 2025 02:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर के दंदासाई बस्ती से लौड़िया गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। इससे कॉलेज आने वाले छात्रों और आस-पास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है, क्योंकि निर्माण के समय कुछ हिस्से को छोड़ दिया गया था।

चक्रधरपुर में दंदासाई से लौड़िया गांव जाने वाली सड़क जर्जर, लोगों को हो रही भारी परेशानी

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के दंदासाई बस्ती से रिफ्यूजी कॉलोनी होते हुये मधुसूदन बीएड कॉलेज के रास्ते लौड़िया गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। जिस कारण कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ आस पास के ईलाकों में रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लौड़िया गांव के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से मधुसूदन बीएड कॉलेज के रास्ते जब सड़क का निर्माण हो रहा था, उस समय संवेदक द्वारा करीब सौ मीटर के करीब सड़क का निर्माण नहीं कराया गया था। वहीं पीसीसी सड़क को बनायी गई थी, वह भी कुछ माह में ही जर्जर होने लगी है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने पुन: जर्जर सड़क को फिर से मरम्मति कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;