साइकिल रेस में कृष्णा औरन मरियम अव्वल

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

04--विश्व साइकिल दिवस पर अस्मिता कार्यक्रम के तहत साईिकल रेस आयोजित खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के निर्देशानुसार झारखण्ड स

साइकिल रेस में कृष्णा औरन मरियम अव्वल

झारखंड साइकिलिंग संघ व सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को रेस का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। शुभारम्भ जिला परिषद उपाध्यक्ष सह सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत यादव व मनोहरपुर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का ने किया। रेस मणिपुर मंदिर चौक से होकर मेदासाई तक 4 किमी तक हुई । इस मौके पर साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया की कमिश्नर सत्यविंधर कौर ने कहा कि पूरे झारखंड राज्य में 20 जिले में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

मुख्य उद्देश्य बालिकाओं मे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व आत्मनिर्भता को बढ़ाना है। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की। बालक ग्रुप में कृष्णा महतो प्रथम स्थान व मानसिंह हलदा द्वितीय व रविशंकर हेमब्रम तृतीय स्थान पर रहे, बालिका ग्रुप मे मरियम हेमब्रम प्रथम, प्रतिका महतो द्वितीय व सालरा बनरा तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर जिला स्पोर्टस एसोसिएशन की सचिव गुलांची बहंदा, शिव शंकर, समेत स्थानीय खेल प्रेमी संजय समद,सागर लोहार, भीम संडील, आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।