सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

बंडामुंडा तिलकानगर दुर्गा पूजा कमेटी ने लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बाल कलाकारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कई अतिथि उपस्थित थे, जहां बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।...

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत

चक्रधरपुर। मंडल के बंडामुंडा तिलकानगर दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बाल कलाकारों के मनोरंजन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी चितरंजन नायक, तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महासचिव जहांगीर हक, समाजसेवी अमृत माझी, डी अप्पा राव, सुजाता दास, संदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान बच्चों एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। वहीं डांस एवं कला के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। जबकि सभी अतिथियों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष संतोष राज, अखिलेश सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।