Chakradharpur News: मां अमिया देवी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक ने दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य और गीत शामिल थे। शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक माधुरी प्रमाणिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के साथ राधा और सखियों का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। रिया, आरोही और अनन्या समेत अन्य छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। बच्चों की प्रस्तुति को शिक्षकों ने सराहा।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की ओर से सामूहिक गीत प्रस्तुति के साथ किया गया।

