Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंची सीटी स्कैन मशीन, जल्द शुरू होगी सुविधा

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पहुंच गई है। इसकी स्थापना का काम जल्द पूरा होगा। डॉक्टर सुब्रत कुमार मिश्र ने बताया कि यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए अधिक सस्ती होगी। विधायक सुखराम उरांव और अन्य ने इसकी मांग की थी। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार भगरिया ने इस कदम की सराहना की।

चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंची सीटी स्कैन मशीन, जल्द शुरू होगी सुविधा
चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंची सीटी स्कैन मशीन, जल्द शुरू होगी सुविधा

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन पहुंच गई है। अब मशीन की स्थापना का काम जल्द पूरा किए जाने की तैयारी है। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मशीन की स्थापना से संबंधित कार्य किया जा रहा है। मशीन को 4 अक्टूबर तक स्थापित कर हैंडओवर किए जाने की निर्धारित तिथि है।रेलवे अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू करने की मांग स्थानीय लोगों और विधायक सुखराम उरांव की ओर से भी की जाती रही है। अस्पताल में मशीन पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई है।डॉ. मिश्र ने बताया कि सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने के बाद रेलवे अस्पताल में मरीजों को अपेक्षाकृत कम शुल्क पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।

वर्तमान में कई मरीजों को सीटी स्कैन के लिए निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें अधिक खर्च करना पड़ता है। मशीन स्थापित होने के बाद रेलवे के साथ गैर-रेलवे मरीजों को भी सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार भगरिया ने मशीन पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंची सीटी स्कैन मशीन, जल्द शुरू होगी सुविधा