Chakradharpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: गोईलकेरा में सीआरपीएफ ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें डी193 बटालियन और कोबरा की ए206 बटालियन के साथ चार स्थानीय टीमों ने भाग लिया। सीआरपीएफ की टीम विजेता रही। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

Chakradharpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कमांडेंट ओमजी शुक्ला के निर्देशन में सीआरपीएफ की डी193 और कोबरा की ए 206 बटालियन द्वारा गोईलकेरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के अंतर्गत सीआरपीएफ कैंप में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में डी193 बटालियन, कोबरा की ए206 बटालियन के साथ चार स्थानीय टीमों ने भी हिस्सा लिया। इनमें गोइलकेरा, सोनुआ, डालैकेला और कुला गांवों की टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीआरपीएफ और डालैकेला की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें सीआरपीएफ की टीम विजेता और डालैकेला की टीम उप विजेता रही।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना था। फाइनल मैच के बाद कोबरा 206 बटालियन के सहायक कमांडेंट हरि ओम और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर नगाहान्युई द्वारा टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के निरीक्षक नगा हान्युई ने कहा कि सीआरपीएफ हमेशा स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे। वहीं सहायक कमांडेंट हरि ओम ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को मंच मिलता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन