सिविक एक्शन प्लान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन
मनोहरपुर के जराईकेला स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में सीआरपीएफ बटालियन-134 द्वारा सिविक एक्शन प्लान के तहत एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। बटालियन कमांडेंट ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही।

मनोहरपुर,संवाददाता। प्रखंड के जराईकेला स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में सीआरपीएफ बटालियन-134 की ओर से सिविक एक्शन प्लान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों समेत 200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर बटालियन कमांडेंट त्रिलोकीनाथ ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजगता की बात कही। साथ ही कहा कि सीआरपीएफ लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी बीबी भक्ता, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार के अलावा सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी, जवान और ग्रामीण आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


