Chakradharpur News: क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन ने युवा नेता को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: राउरकेला के फिटनेस पार्क में क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शाकिर रजा की अध्यक्षता में जहांगीर हक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कई सदस्यों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया और पहचान पत्र प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Chakradharpur News: क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन ने युवा नेता को किया सम्मानित

Chakradharpur News: राउरकेला। आरएमसी कार्यालय के समीप फिटनेस पार्क परिसर में गुरुवार को क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सह युवा नेता शाकिर रजा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दपू रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीता मल्लिक और एकता फाउंडेशन की अध्यक्ष पूर्णिमा महांती मौजूद रहीं। वहीं जहांगीर हक ने प्रदेश अध्यक्ष शाकिर रजा और महिला अध्यक्ष स्वीट रोज को सम्मानित किया। संगठन के बेहतर कार्य के लिए धनजी बाई पटेल, समशाद आलम, बलजीत सिंह, अमित कुमार सिंह, सद्दाम खान समेत अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों को पहचान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन ने युवा नेता को किया सम्मानित