Chakradharpur News: क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन ने युवा नेता को किया सम्मानित
Chakradharpur News: राउरकेला में क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता युवा नेता शाकिर रजा ने की। मुख्य अतिथि जहांगीर हक ने कई सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पहचान पत्र वितरण भी किया गया।

Chakradharpur News: राउरकेला। आरएमसी कार्यालय के समीप फिटनेस पार्क परिसर में गुरुवार को क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सह युवा नेता शाकिर रजा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दपू रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीता मल्लिक और एकता फाउंडेशन की अध्यक्ष पूर्णिमा महांती मौजूद रहीं। वहीं जहांगीर हक ने प्रदेश अध्यक्ष शाकिर रजा और महिला अध्यक्ष स्वीट रोज को सम्मानित किया। संगठन के बेहतर कार्य के लिए धनजी बाई पटेल, समशाद आलम, बलजीत सिंह, अमित कुमार सिंह, सद्दाम खान समेत अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों को पहचान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे।


