Crackdown on Opium Cultivation in Podahat Jungle Chakradharpur बंदगांव : चार एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsCrackdown on Opium Cultivation in Podahat Jungle Chakradharpur

बंदगांव : चार एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती पोड़ाहाट जंगल के बंदगांव ईलाकों में जिला प्रशसान द्वारा लगातार अफीम की खेती पर नकेल कसने के लिए मुहिम

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 31 Dec 2024 01:13 AM
share Share
Follow Us on
बंदगांव : चार एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

चक्रधरपुर। जिले के सुदूरवर्ती पोड़ाहाट जंगल के बंदगांव इलाकों में जिला प्रशसान द्वारा लगातार अफीम की खेती पर नकेल कसने के लिए मुहिम चलायी जा रही है। एक ओर जहां पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों में अफीम की खेती नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा जंगल महल इलाकों में अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। सोमवार को बंदगांव अंचलाधिकारी बिक्कम कुमार द्वारा टेबो थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुये करीब चार एकड़ अफीम की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया गया। इससे पूर्व बंदगांव और टेबो थाना पुलिस द्वारा अफीम की खेती को नष्ट किया गया। बता दें कि पोड़ाहाट जंगल के सुदूरवर्ती इलाकों में अफीम तस्कर सक्रिय हैं, जो बड़े पैमाने पर अफीम की खेती करते हैं और यहां से अफीम और डोडा दूसरे राज्यों में भी तस्करी की जा जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।