Chakradharpur News: अवैध बालू परिवहन में तीन वाहन जब्त
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें बालू लोडेड ट्रैक्टर और हाइवा शामिल हैं। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
अवैध बालू परिवहन में तीन वाहन जब्त
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर, जबकि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक हाइवा जब्त किया गया। तीनों वाहनों को नियमानुसार कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामलों में प्रचलित नियमों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

