टेंडर के हिसाब से छड़ नहीं लगाने का विरोध, काम बंद कराया

Feb 12, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

मनोहरपुर के ढीपा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो ने टेंडर के अनुसार छड़ न लगाने पर काम बंद कराया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयोग हो रहे घटिया सामग्री से भवन की नींव खराब हो सकती है।

टेंडर के हिसाब से छड़ नहीं लगाने का विरोध, काम बंद कराया

मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा गांव में निर्माण किये जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र में टेंडर के अनुरूप छड़ नहीं लगाने का विरोध करते हुए जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो ने काम बंद कराया। जय प्रकाश महतो ने कहा कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। योजना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए उन्होंने डीसी से शिकायत करने की बात कही है। क्या है मामला : जानकारी के अनुसार प्रखंड के ढीपा पंचायत के ढीपा गांव में जिला परिषद विभाग से लगभग 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।

जिसमे एस्टीमेट के अनुरूप छड़ नहीं लगाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का भौतिक जांच किया। जहां उन्होंने पाया की निर्माण में चार-पांच पीलर में 16 एमएम के जगह 12 एमएम का छड़ लगाया गया है। वहीं मौके पर जिला परिषद ने पाया की पूर्व में किये गए शिकायत के बाद 12 एमएम छड़ के जगह काट कर वहां 16 एमएम का छड़ ऊपर में जोड़ा जा रहा है, जो की सरासर गलत है। कहा की इससे भवन की नींव ख़राब हो सकती है। जिला परिषद जय प्रकाश महतो ने कहा की निर्माण कार्य में बरती जा रही भ्रष्टाचार की शिकायत वे खुद डीसी से करेंगे। ताकि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो सके। वहीं योजना को लेकर उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुरूप शिलान्यास नहीं कराने का आरोप भी विभाग व ठेकेदार पर लगाया है। उन्होंने कहा की निर्माण कार्य कर रहा ठेकेदार ए. एस. कंस्ट्रक्शन के खिलाफ शिकायत करेंगे। इस संबंध में पार्थ सतपती, जेई, जिला परिषद ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर जिला परिषद सदस्य द्वारा शिकायत की गई है। काम बंद कराया गया है, इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।