ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरबंडामुंडा रेल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रगति पर

बंडामुंडा रेल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रगति पर

चक्रधरपुर रेल मंडल में तीन जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य प्रगति पर है।...

बंडामुंडा रेल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रगति पर
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 28 Jan 2022 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में तीन जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य प्रगति पर है। इधर बंडामुंडा के सी-सेक्टर स्थित रेलवे अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। इस ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण से यहां कार्यरत तक़रीबन सात हजार से अधिक रेलकर्मियों, अधिकारियों व उनके परिजनों को कोरोना के खतरों से लड़ने में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। मरीजों को जरूरत पड़ने पर उनके बेड के पास आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। जिसकी कवायद शुरू हो चुकी है। बंडामुंडा रेलवे अस्पताल में पीएम केयर फंड से इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में अब कई अन्य अस्पतालों की तरह दपू रेलवे ज़ोन के चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन राउरकेला, चक्रधरपुर एवं टाटानगर रेलवे अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। लगभग एक महीने के अंदर प्लांट बनकर तैयार होने की उम्मीद है। बंडामुंडा रेल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस प्लांट को जल्द चालू करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें