झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया चेक डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन
चक्रधरपुर के ईटर पंचायत में घाघरा नदी पर चेक डैम का भूमि पूजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव और विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम ने किया। चेक डैम से ग्रामीणों को सालों भर पानी मिलेगा, जिससे खेती में सुविधा होगी। इस परियोजना की लागत 81 लाख 96 हजार रुपये है।
चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के ईटर पंचायत के ग्राम घाघरा नदी में चेक डैम निर्माण कार्य का झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। चेक डैम निर्माण होने से आसपास के ग्रामीणों को सालों भर पानी मिलेगा। जिससे ग्रामीण सालों भर खेती कर सकेंगे। चेक डैम का निर्माण लघु सिंचाई विभाग से किया जाएगा। चेक डैम का निर्माण 81 लाख 96 हजार रूपये की लागत से होगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि घाघरा के ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से चेक डैम निर्माण की मांग किया का रहा था।

विधायक सुखराम उरांव द्वारा योजना की स्वीकृति दिलाई। जिसके बाद अब यहां चेक डैम का निर्माण कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को सालों भर पानी मिल सके। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सोमनाथ कोया, झामुमो नेता दिनेश जेना, दीनानाथ प्रधान, वेद प्रकाश दास, प्रदीप महतो, टिंकू प्रधान, कलिया प्रामाणिक, गोनू जायसवाल, आदित्य मंडल समेत अन्य लोगों मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


