ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरकांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

शहर के वन विश्रामागार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि...

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरTue, 21 Aug 2018 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के वन विश्रामागार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चांपिया ने राजीव गांधी के जीवना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने अपनी बेहतर सोच से देश को आगे बढ़ाने का काम किया। हमें उनके सपने को पूरा करना है। मौके पर पूर्व मुखिया सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह सामड समेत अन्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से जुड़ी बातों को रखा। इस मौके पर हिटलर सुम्ब्रई, कांग्रेस के चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी समरेन्द्र तिवारी, छोटे लाल महतो, मुंगा लाल सरदार, पोन्डे राम सामड, मंगल सिंह हांसदा, अम्बर राय चौधरी, राजेश शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें