
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को चक्रधरपुर वन विश्राम गृह एक बैठक हुई। जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
चक्रधरपुर, संवाददाता। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को चक्रधरपुर वन विश्राम गृह एक बैठक हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सह झारखंड प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु उपस्थित थे। उन्होंने नगर ईकाई संगठन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की, साथ ही परिपत्र में निहित निर्देशित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष परिचर्चा की। साथ ही चक्रधरपुर और चाईबासा नगर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारीयों एवं कांग्रेसियों को वार्ड कांग्रेस कमिटी गठन की निर्देशित प्रक्रिया के क्रियान्वयन के संबंध में प्रेरित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डा. सिरिवेला प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड राज्य में निकाय चुनाव बहुत जल्द कराया जाएगा। निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के विचारधारा के लोग जीत दर्ज करें इसके लिए संगठन के सभी लोगों को तैयारी करने की जरूरत है। बैठक में कांग्रेस की चयन समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य नगर निकाय क्षेत्र में जाकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें जिनका विचार कांग्रेस के विचारधारा से मेल खाते हो। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र ही संविधान और सामाजिक न्याय है। नगर निकाय चुनाव में संगठन समर्थित उम्मीदवार को चिह्नित कर उम्मीदवार बनाना है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, भारत जोड़ो यात्री लक्ष्मण हांसदा, आनंद सिंकु,पूर्व नगर अध्यक्ष शाह आजम, नगर महासचिव अमन मुस्तफा, युवा नेता सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, वार्ड अध्यक्ष रीना मुखी,दीपक साव,रुपेश जयसवाल,हरि राव,मयूर खान, सोहेल असलम, आफताब मोईन, मो.परवेज आलम, दानिश जेफ, राजू कुजूर, कामगार नगर महासचिव शरण मंडल,सदानंद बर्मन, प्रदीप बाग आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


