ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरकांग्रेस जन आक्रोश रैली की तैयारी पर मंथन

कांग्रेस जन आक्रोश रैली की तैयारी पर मंथन

झारखंड की जन विरोधी सरकार से राज्य की जनता को राहत देने के लिए आगामी 23 अक्तूबर को जगन्नाथपुर में आयोजित कांग्रेस जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित...

कांग्रेस जन आक्रोश रैली की तैयारी पर मंथन
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 19 Oct 2019 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की जन विरोधी सरकार से राज्य की जनता को राहत देने के लिए आगामी 23 अक्तूबर को जगन्नाथपुर में आयोजित कांग्रेस जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बातें मनोहरपुर प्रखंड के सलाई गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बातें पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चम्पिया ने कहा है। पूर्व सांसद दुर्गाप्रसाद जामुदा ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने पांच वर्षों में एक के बाद एक आदिवासी-मूलवासी विरोधी कार्य किया है। पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस का जन आक्रोश रैली में पीसीसी अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह सहित अन्य कांग्रेस के बड़े नेतागण आएंगे। बैठक को सन्नी सिंकू, राहुल आदित्य, सुरेश सवैया, महेंद्र जामुदा, जगदीश चंद्र सिंकू, लक्ष्मण सामाड, उपेंद्र सिंकू, शैली शैलेंद्र सिंकू, साधो चम्पिया, मांगता चम्पिया, शेक हयूल, बिरसा चम्पिया सहित अन्य ग्रामीण जनता ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें