प्राथमिक विद्यालय वष्टमपदा की शिक्षिका और अभिभावक के बीच नोंकझोक को लेकर ग्रामीणों की बैठक

Mar 17, 2026 02:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

बंदगांव के प्राथमिक विद्यालय वष्टमपदा में शिक्षिका पुपेन कुमारी और छात्रा की मां पुष्पा वोयपाई के बीच नोंकझोंक के बाद ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख और अन्य उपस्थित थे। ग्रामीणों ने शिक्षिका के खिलाफ शिकायत करने का निर्णय लिया है।

प्राथमिक विद्यालय वष्टमपदा की शिक्षिका और अभिभावक के बीच नोंकझोक को लेकर ग्रामीणों की बैठक

बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय वष्टमपदा की शिक्षिका पुपेन कुमारी और छात्रा की मां पुष्पा वोयपाई के बीच हुई नोंकझोंक को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसमें प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियु, मुखिया सुखमती जोंको, बीस सूत्री सदस्य शिव शंकर महतो, सुभाष नापित, अजीत महतो, रादेख महतो, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी शिक्षिका विद्यालय में नहीं चाहिए, इसके लिए वरीय अधिकारियों से शिकायत करेंगे। बता दे कि पिछले दिनों विद्यालय की शिक्षिका और अभिभावक के बीच बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर नोंकझोक हुई थी। इसी मामले में आज बैठक बुलायी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।