Chakradharpur News: सड़क पर रेंगती महिला को एसीजीएम ने भर्ती
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में एक वृद्ध महिला सड़क पर चलने में असमर्थ थी। एसीजीएम कृष्णा लोहरा ने उसकी मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाने का आदेश दिया। वहां उसकी चिकित्सा की गई। कृष्णा लोहरा अस्पताल जाकर उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर होने पर वृद्धाश्रम पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर की सड़क पर एक वृद्ध महिला जिंदगी की बेबसी से जूझती नजर आई। चलने में असमर्थ महिला सड़क पार करने के लिए रेंगते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसीजीएम कृष्णा लोहरा की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उसकी मदद के लिए पहल की और अपने अंगरक्षक जमबीरा बागे तथा पीएलवी मंजू वोईपाई को महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेजे मुंडू की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसीजीएम कृष्णा लोहरा स्वयं भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक से उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे वृद्धाश्रम पहुंचाने की पहल करने की बात कही।

