Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsCommunity Service Drive Parents Organize Cleanliness Campaign and Plant Trees at Kuluandu School
कुलुंडू स्कूल में सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन

कुलुंडू स्कूल में सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन

संक्षेप:

सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा पंचायत के प्रावि कुलुंडू में सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन हुआ। अभिभावकों ने स्कूल परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाया, सुरक्षा घेरा बनाया और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 70...

Sep 22, 2025 04:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

सोनुवा, संवाददाता सोनुवा प्रखंड गोलमुंडा पंचायत के प्रावि कुलुंडू में सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल परिसर के अलावा स्कूल के आसपास इलाके व गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया। वहीं, मौके पर अभिभावकों स्कूल सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए झाड़ियों व लकड़ियों के सहारे स्कूल का सुरक्षा घेरा बनाया। अभिभावकों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर व आसपास क्षेत्रों में करीब 70 पौधो का रोपण कर उसके सुरक्षा के लिए सुरक्षा घेरा बनाया। अभिभावकों ने स्कूल की अच्छी व्यवस्था को लेकर हर संभव मदद करने का वादा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर स्कूल के शिक्षकों के अलावा एसएमसी अध्यक्ष युगल बांकिरा, रामचंद्र बांकिरा, संजली बांकिरा, बिरांग बांकिरा आदि उपस्थित थे।