जनजातियों की लोक कथाओं पर आधारित फिल्म प्रदर्शित

Feb 12, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के टिकरचम्पी में कोल्हान नितिर तुरतुंग अध्ययन केंद्र में टाटा स्टील के सहयोग से एक विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इसमें हो और मुंडा जनजातियों की पुरानी लोक कथाओं पर आधारित फिल्में दिखाई गईं, जो आदिवासी संस्कृति और जीवनशैली को दर्शाती हैं। छात्रों ने उत्साह से फिल्में देखीं और सवाल पूछे।

जनजातियों की लोक कथाओं पर आधारित फिल्म प्रदर्शित

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के टिकरचम्पी स्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) अध्ययन केंद्र एवं सगोम लाइब्रेरी में टाटा स्टील के सहयोग से चल रहे समुदाय के साथ कार्यक्रम के तहत विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हो और मुंडा जनजातियों की पुरानी लोक कथाओं को आधार बनाकर बनी फिल्में दिखाई गईं। खास तौर पर दिखाई गई एक कहानी में धरती की उत्पत्ति और मानव जीवन की शुरुआत के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से बताया गया। साथ ही रिदम ऑफ अर्थ नाम का गाना (कुड़ुख, हो, संथाल व मुण्डा भाषा में) भी दिखाया गया, जो प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को दर्शाता है।

इसके अलावा संथाली भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म पपीता और हो साहित्य की संस्कृति व महत्व को बताने वाली एक और डॉक्यूमेंट्री भी स्क्रीन की गई। ये फिल्में आदिवासी समुदाय की परंपराओं, विश्वासों और जीवनशैली को बहुत ही सरल और प्रभावशाली ढंग से पेश करती हैं। स्क्रीनिंग के दौरान कोल्हान नितिर तुरतुंग के छात्र-छात्राएं बहुत उत्साह से देख रहे थे। वे बीच-बीच में सवाल भी पूछ रहे थे और अपनी राय भी रख रहे थे। बच्चों का यह उत्साह देखकर सब बहुत खुश हुए। कार्यक्रम में मौजूद कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने टाटा स्टील का अभार व्यक्त किया और कहा कि समुदाय के साथ जैसे कार्यक्रम से हर समुदाय तक अच्छी बातें पहुंच रही हैं। वहीं महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने कहा कि ऐसी फिल्में देखने से समाज में जागरूकता बढ़ती है और अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना मजबूत होती है। जबकि कार्यक्रम को रबिन्द्र गिलुवा ने होस्ट किया। मौके पर कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझीराम जामुदा, महासचिव प्रेम सिंह डांगिल, कार्यालय सचिव हेमन्त सामड, सदस्य रबिन्द्र गिलुवा, मदन बोदरा, टाटा स्टील की ओर से प्रवीन टुडू और अंजू गागराई, संस्थान के शिक्षक गौतम गागराई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।