Chakradharpur News: रोहित एंड ग्रुप बने रंगोली प्रतियोगिता के विजेता

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: बंदगांव के संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। 132 छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। उन्हें आठ दलों में बांटा गया और रंग-बिरंगी रंगोलियाँ तैयार की गई। कक्षा दो के रोहित एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान, कक्षा तीन की अनुष्का एंड ग्रुप ने द्वितीय, और कक्षा दो के सीरियल एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Chakradharpur News: रोहित एंड ग्रुप बने रंगोली प्रतियोगिता के विजेता

Chakradharpur News: बंदगांव। संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल कितापीर कराईकेला में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगों से सजी आकर्षक रंगोलियों ने विद्यालय परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी। प्रतियोगिता में विद्यालय के 132 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों को कुल आठ दलों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अलग-अलग रंगों का प्रयोग कर आकर्षक रंगोली तैयार की। विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विजेताओं की सूची में कक्षा दो के रोहित एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा तीन की अनुष्का एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कक्षा दो के सीरियल एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: रोहित एंड ग्रुप बने रंगोली प्रतियोगिता के विजेता