जेसीबी-सवारी गाड़ी में टक्कर, कोई हताहत नहीं
मनोहरपुर थाना क्षेत्र में कोयल नदी पुल पर एक सवारी गाड़ी और जेसीबी के बीच टक्कर हो गई। घटना में सवारी गाड़ी को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सवारी गाड़ी के चालक को मामूली चोट आई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग स्थित कोयल नदी पुल में बीते गुरुवार की रात एक सवारी गाड़ी और जेसीबी में टक्कर हो गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 8 बजे टाटा मैजिक सवारी गाड़ी संख्या जेएच 05 सीके 6473 रायकेरा से मनोहरपुर स्टेशन की ओर आ रही थी जबकि विपरीत दिशा से जेसीबी ऊंधन की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में सवारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चक्रधरपुर निवासी सवारी गाड़ी के चालक प्रदीप कुमार को मामूली चोट लगी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


