आईईडी ब्लास्ट मे कोबरा जवान का पैर हुआ जख्मी
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
मनोहरपुर।सारंडा मे चल रहे पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान गुरुवार की सुबह बाबुडेरा जंगल मे करीब साढ़े दस बजे आईईडी ब्लास्ट मे कोबरा 210 बटालियन के हेड का

मनोहरपुर।सारंडा मे चल रहे पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान गुरुवार की सुबह बाबुडेरा जंगल मे करीब साढ़े दस बजे आईईडी ब्लास्ट मे कोबरा 210 बटालियन के हेड कांस्टेबल अभिनय कुमार मित्तल का पैर जख्मी हो गया है। ज्ञात हो की पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में बालिबा और चारडेरा के बीच जंगल में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। वहीं इस मुठभेड़ में कोबरा के तीन जवान घायल हो गये है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें:आईईडी ब्लास्ट मे कोबरा जवान का पैर हुआ जख्मी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


