
नामाहतु गांव में आदिवासी समुदाय के बीच समाजसेवी ने किया वस्त्र वितरण
बंदगांव के नामाहतु गांव में, समाजसेवी समीर पूर्ति ने मागे पर्व के अवसर पर आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया। इस दौरान, साधुचरण बोदरा ने हातू देउरी को सम्मानित किया। समीर पूर्ति ने बताया कि यह पर्व आदिवासी समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे शांति और पवित्रता के साथ मनाना चाहिए।
12-नामाहतु गांव में आदिवासी समुदाय के बीच समाजसेवी ने किया वस्त्र वितरण 12-नामाहतु गांव में आदिवासी समुदाय के बीच समाजसेवी ने किया वस्त्र वितरण बंदगांव, संवाददाता बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के नामाहतु गांव में मागे पर्व के मौके पर समाजसेवी समीर पूर्ति द्वारा आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी साधुचरण बोदरा ने हातू देउरी को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी समीर पूर्ति ने कहा कि आदिवासी समाज के लिये मागे पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व परंपरा व रीति रिवाज के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को शांति एवं पवित्र से मनाने की जरूरत है।
इस त्यौहार में पुजारी दिउरी का बहुत ही खास महत्व है। उन्हीं के पूजा से ही यह पर्व होता है। इसलिए दिउरी को भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा इसके साथ ही हर तरह का सहयोग की जायेगी। मागे पर्व पर पुरूष एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेश भूषा में जमके मांदर एवं नगाड़ा की धुन पर थिरके। मौके पर संजय गागराई,सोगोल गागराई, मागता गागराई,कृष्ण पूर्ति, सेलाय पूर्ति, सेलाय गागराई,जयप्रकाश गागराई ,सीनू सोय गोरखनाथ गागराई समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो संख्या-10-वस्त्र वितरण करते समाजसेवी समीर पूर्ति व अन्य

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




