Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChitinda Village Residents Demand Electricity After 25 Years in Jharkhand
चिटिंगदा में बिजली पहुंचाने की मांग

चिटिंगदा में बिजली पहुंचाने की मांग

संक्षेप:

बंदगांव प्रखंड के चिटिंगदा गांव के ग्रामीणों ने समाजसेवी अजय मुंडू के नेतृत्व में विधायक सुखराम उरांव को मांग पत्र सौंपा। गांव में 25 वर्षों से बिजली नहीं पहुंची है, जिससे विकास कार्य ठप हो गए हैं। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली पहुंचाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।

Dec 16, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

बंदगांव। बंदगांव प्रखंड की हुडंगदा पंचायत के चिटिंगदा गांव के ग्रामीणों ने समाजसेवी अजय मुंडू के नेतृत्व में विधायक सुखराम उरांव के नाम झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव को मांग पत्र सौंपा। मौके पर अजय मुंडू ने कहा कि झारखंड अलग राज्य हुए 25 वर्ष हो चुके हैं। मगर चिटिंगदा गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। जबकि पूर्व में बिजली विभाग के द्वारा बिजली लाने को लेकर सर्वे भी किया गया था। मगर आज तक बिजली नहीं पहुंची है। जिससे लोगों को मोबाइल चार्ज करने, बिजली से चलने वाले सारे उपकरण यहां नहीं चल पाते हैं। बिजली नहीं होने से यहां विकास कार्य ठप हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों की सारी समस्या सुनने के पश्चात सन्नी उरांव ने बिजली विभाग के एसडीओ से बातचीत किया। इसके बाद ग्रामीणों को आश्वाशन दिया की चिटिंगदा गांव में बहुत जल्द बिजली लाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा बिजली लाने के लिए गांव के लोगों को भी सहयोग करने की जरूरत है। जिसे जल्द से जल्द वहां बिजली पहुंच सके। विधायक के प्रयास से गांव-गांव में जिन जगहों में बिजली नहीं पहुंची है वहां बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लोग जागरुक हो और लिखित आवेदन दे। जिससे उन गांव में बिजली पहुंचाया जा सके और वहां की समस्या को दूर किया जा सके। इस मौके पर सूरसिंह हस्सा, लोम्बा मुंडू, तूरी मुंडू, बिरसा हस्सा, सुखराम हस्सा, लंबू हस्सा, सुरसिंह एतवा हस्सा, सनिका हस्सा, सुखराम मुंडू, बिरसा मुंडू, गोला हस्सा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।