ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड चक्रधरपुरआवारा कुत्ता के काटने से बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल

आवारा कुत्ता के काटने से बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल

चक्रधरपुर।बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के नामाहातु गांव में रविवार को आवारा कुत्ता ने एक 6 वर्षीय बच्चा को काट...

आवारा कुत्ता के काटने से बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 29 Jan 2023 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर।बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के नामाहातु गांव में रविवार को आवारा कुत्ता ने एक 6 वर्षीय बच्चा को काट लिया। कुत्ता के काटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों और ग्रमीणों के सहयोग से उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर नंदू होना गाने उसकी जांच की जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मौके पर जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि समीर गगराई ने बताया कि गांव में आवारा कुत्ता का आतंक है पूर्व में भी 3 से 4 ग्रामीणों को वह काट चुका है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।