Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChakradharpur Voter List Special Revision Meeting Held with Representatives
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

संक्षेप:

चक्रधरपुर प्रखंड के कार्यालय में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक हुई। अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को मतदान केंद्रों के फेंसिंग और मतदाता सूची के...

Sep 14, 2025 03:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जहां चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चक्रधरपुर अंचल स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें मतदान केंद्रों के फेंसिंग, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष विमर्श की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आने वाले दिनों में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में 2003 के मतदाता सूची के मतदाता का वर्तमान मतदाता सूची से मैपिंग कराते सत्यापन कार्य कराया जाएगा। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के तहत 1200 या उससे अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों नजदीकी मतदान केंद्र में समायोजित की जाएगी अथवा नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में कुल 127 मतदान केंद्र हैं। लेकिन चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में 15 ऐसे बूथ हैं जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं। ऐसे में चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में 6 नये बूथ बनाने के लिए बूथ चयनित किया गया हैं। इन बूथों को बनाए जाने से मतदाताओं की मतदान केंद्र की दूरी कम होगी। साथ ही जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं उन बूथों में उन्हें समायोजन किया जाएगा। इसके बारे में भी उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के प्रदीप महतो, भाजपा के दुर्योधन प्रधान, श्रीवंत षाड़ंगी, कांग्रेस के विजय सिंह सामड, रमेश ठाकुर, आजसू के शुभम कुमार महतो, जेएलकेएम के करण महतो समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।