Chakradharpur News: पोड़ाहाट अनुमंडल के स्कूलों में परेड का रिहर्सल
Chakradharpur News: चक्रधरपुर के पोड़ाहाट अनुमंडल मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में परेड का रिहर्सल हो रहा है। बच्चों में उत्साह है, वे बारिश और कीचड़ के बावजूद रिहर्सल कर रहे हैं। 13 अगस्त को एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी निरीक्षण करेंगी। स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स और बैंड के साथ बच्चे शामिल होंगे।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल मुख्यालय चक्रधरपुर सहित विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में परेड का रिहर्सल जोरों पर है। वहीं परेड में शामिल होने वाले बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बारिश के बीच और विद्यालय के मैदान में कीचड़ के बीच बच्चे परेड का रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। पोडाहाट अनुमंडल मुख्यालय चक्रधरपुर में पोड़ाहाट स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हिस्सा लेने वाले स्कूलों के बच्चे लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मारवाड़ी प्लस टू स्कूल, महात्मागांधी उच्च विद्यालय, कार्मेल स्कूल, संत जेवियर्स स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, केपीएस स्कूल के एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न स्कूलों के बैंड के साथ परेड में हिस्सा लेंगे।
पोड़ाहाट स्टेडियम में परेड में शामिल होने वाले स्कूलों के बच्चे पहुंच कर स्टेडियम में परेड में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूलों में भी पूर्वाभ्यास कर रहे हैं, ताकि बेहतर प्रदर्शन कर सकें। वहीं आगामी 13 अगस्त को पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी पोड़ाहाट स्टेडियम में चल रहे परेड रिहर्सल का निरीक्षण करेंगी। चक्रधरपुर के अलावा सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, बंदगांव, आनंदपुर, कराईकेला, चिरिया सहित सभी इलाकों में स्थित स्कूलों में बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बच्चे पूर्वाभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


