Chakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्विज प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय क्विज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। विभिन्न कक्षाओं के विजेता समूहों को प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने पुरस्कृत किया। इसी दिन डाकघर ने विद्यालय परिसर में आधार पंजीकरण और सुधार शिविर लगाया, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए गए।

Chakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्विज प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

चक्रधरपुर में क्विज प्रतियोगिता और आधार शिविर

Chakradharpur News:

चक्रधरपुर। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड में आयोजित दो दिवसीय क्विज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर विभिन्न वर्गों में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ प्रमाणपत्र भी दिए गए। 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार तीन वर्गों में बांटा गया था। प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप, शिवाजी, लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर, माधव, केशव, बिरसा मुंडा और विवेकानंद नाम से आठ समूह बनाए गए थे।कक्षा चार और पांच के वर्ग में लक्ष्मीबाई समूह प्रथम, शिवाजी समूह द्वितीय और महाराणा प्रताप समूह तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा दो और तीन के वर्ग में वीर सावरकर समूह ने प्रथम, माधव समूह ने द्वितीय और केशव समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा एक के वर्ग में केशव समूह प्रथम, महाराणा प्रताप समूह द्वितीय और माधव समूह तृतीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने विजेता समूहों को पुरस्कृत किया।डाकघर की ओर से आधार शिविर आयोजित वहीं, मंगलवार को चक्रधरपुर डाकघर की ओर से विद्यालय परिसर में आधार पंजीकरण एवं सुधार के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में चक्रधरपुर के डाकपाल श्याम लाल मार्डी के साथ आधार कर्मचारी उदय कुमार, तरुण कुमार टुडू, अमन सरदार सहित अन्य महिला कर्मचारी मौजूद रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के आधार कार्ड बनाए गए तथा उनमें आवश्यक सुधार और अपडेट किए गए। शिविर के सफल आयोजन में जय श्री दास, शांति देवी, सोभिक घटक, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी और सुलेखा टुडू सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्विज प्रतियोगिता में किन कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया?−
कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में क्विज प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत