Chakradharpur News: अगस्त माह में 357.6 मिली मीटर हुई बारिश
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में 18 अगस्त तक कुल 357.6 मिली मीटर बारिश हुई है, जिससे धान की खेती करने वाले किसानों को लाभ हो रहा है। 14 अगस्त को 118 मिली मीटर बारिश हुई, जबकि 5 अगस्त को केवल 0.6 मिली मीटर ही बारिश हुई। हालांकि, खाद छिड़काव में समस्या आ रही है क्योंकि खेतों में पानी भरा हुआ है।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में18 अस्त तक कुल 357.6 मिली मीटर बारिश हुई हैं। सबसे ज्यादा 14 अगस्त को 118 मिली मीटर तथा सबसे कम 5 अगस्त को 0.6 मिली मीटर बारिश हुई हैं। जबकि 18 अगस्त को चक्रधरपुर 92 मिली मीटर बारिश हुई हैं। हालांकि अगस्त माह में अच्छी बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के लिए काफी फायेदमंद हैं। क्योंकि बहुत सारे किसानों द्वारा रोपा विधि से धान की खेती की गई हैं। जिसमें पानी की जरुरत इस समय ज्यादा पड़ती हैं। अच्छी बारिश से इन किसानों के धान सफलों को काफी फायदा मिलेगा। हालांकि किसानों के समक्ष खाद छिंटने की समस्या आ रही हैं।
क्योंकि पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर पानी होने तथा खेतों में पानी भरे होने के कारण किसान खाद का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं।


