जल्द होगा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण

Dec 25, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नए साल में इस द्वार का लोकार्पण संभावित है। लगभग साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के विकास से शहर को मजबूती मिलेगी। नए द्वार में महत्वपूर्ण कार्यालयों के साथ आकर्षक लाइटिंग और पेंटिंग का कार्य भी किया जा रहा है।

जल्द होगा चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण

चक्रधरपुर, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। संभवत: नए साल में इस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर दिया जाएगा। लगभग साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के विकास से शहर के विकास को भी मजबूती मिलेगी। वर्तमान स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के भवन में बुकिंग काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, टीटीई रेस्ट रूम, रेस्टोरेंट, डोरमेट्री, गेस्ट हाउस सहित आरपीएफ, जीआरपी कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गति शक्ति विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण किया गया एवं अब रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार को अंतिम रूप दिया रहा है। सौंदयीकरण को लगाए जा रहे हैं आर्कषक लाइट : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पार्किंग स्थल एवं शहर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की ओर से प्रवेश द्वार में तीन विशालकाय गेट का निर्माण किया जा रहा है जिसमें राममंदिर के पास पहला गेट और स्टेशन बिल्डिंग के सामने दूसरा भव्य गेट तथा सी एंड डब्ल्यू कार्यालय के पास तीसरा गेट का निर्माण किया जा रहा है जिससे शहर को जोड़ा जाएगा। चहारदीवारी में संस्कृति व लोक कलाओं का किया जा रहा पेंटिंग : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के चहारदीवारी पर झारखंड के लोककला, स्वतंत्रता संग्रामी एवं कई आंदोलनों के दृश्य को आकर्षक पेटिंग के जरिए दशार्या जा रहा है। इसके अलावा ओड़िशा, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों की कला संस्कृति के जुड़े पेटिंग से चहारदीवारी की दीवारों को रंगा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।