
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने मिनी मार्केट तोड़े जाने से यात्रियों को हो रही है परेशानी
चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मिनी मार्केट की सभी दुकानों को आठ माह पहले तोड़ दिया गया था, लेकिन दुकानदारों को पुनर्वास नहीं मिला। इससे दुकानदारों की रोजी-रोटी संकट में है और यात्रियों को भी...
चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मिनी मार्केट की सभी दुकानों को विकास कार्यो के लिए करीब आठ माह पहले तोड़ दिया गया है। लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी दुकानदारों को पुनर्वास नहीं किया गया है। इधर दुकान तोड़ने के बाद से एक ओर जहां दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के सामने मिनी मार्केट तोड़े जाने से स्टेशन आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के भीतर स्थित सभी खानपान की दुकानें बंद है। वहीं स्टेशन के बाहर मिनी मार्केट तोड़ने जाने के बाद यात्रियों को मिलने वाली सभी सुविधा बंद हो गई है।
उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आने वाले सभी यात्रियों को खान पान से लेकर अन्य जरुरत की सामाग्री के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है या फिर उन्हें जरुरत की सामाग्री नहीं मिल रही है। उन्होंने रेल मंत्री से इस मामले हस्तक्षेप करने और स्टेशन के बाहर पुन: मिनी मार्केट के दुकानदारों को दुकानें आवंटन करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




