जल्द मिल सकता है रेलवे अस्पताल को सिटी स्कैन मशीन की सौगात
चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए कोलकाता की कंपनी श्री हरि इंटरनेशनल ने कैनन कंपनी का सिटी स्कैन स्थापित करने के लिए कमरे का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र ने पुष्टि की कि इस प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक अनुमति और राशि प्राप्त हो चुकी है।
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को जल्द ही सीटी स्कैन का सौगात मिल सकता है। इसके लिए पहल शुरु हो गया है। सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र की मौजूदगी में कोलकाता के श्री हरि इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा कैनन कंपनी का सिटी स्कैन स्थापित करने के लिए रेलवे अस्पताल के द्वारा तय कमरों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कैनन सिटी स्कैन मशीन के विशेषताएं का प्रर्दशन किया गया। सोमवार पूर्वान्ह को श्रीहरि इंटरनेशनल कंपनी के ऑनर मनीष ओझा और उनके पुत्र वेदांशु ओझा के निर्देश पर कंपनी के सेवा अभियंता देव ज्योति हलधर, प्रबंधक प्रदीप्त दास एवं अन्य सदस्यों ने रेलवे अस्पताल प्रबंधन की मौजूदगी में प्रस्तावित सिटी स्कैन स्थापित किए जाने वाले कमरों का अवलोकन किया। कमरों की बारिकी से जांच पड़ताल किया गया。
सिटी स्कैन मशीन की विशेषताएं
ओडिटोरियम हॉल में स्लाई़ड प्रोजेक्टर के जरिए कैनन सिटी स्कैन मशीन की गिनाई विशेषता
अस्पताल के ओडिटोरियम हाल में एनएनएम शिखा मजूमदार, स्वास्थ्य निरीक्षक विनय कुमार, वरिष्ठ नर्स मंजू तिर्की, जयंती सुंडी, समेत कई कर्मियों की उपिस्थति में स्लाइड प्रोजेक्टर के माध्यम से कैनन सिटी स्कैन मशीन की विशेषताओं का प्रर्दशन किया। इस सबंध में मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र से कैनन कंपनी के सिटी स्कैन के बारे में चर्चा की और इसकी विशेषताएं गिनाई। काफी कम पॉवर कंजक्शन एवं कम जगह में पर्याप्त सहुलियत के साथ मशीन से सिंगल प्रेस से ही सिटी स्कैन किए जाने की बात कही। इसके तकनीकि सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया कराई।
सिटी स्कैन के लिए कोष की अनुमति
रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र ने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में सिटी स्कैन स्थापित को मंजूरी मिल गई है एवं इसके लिए राशि भी प्राप्त हो गया है। सिटी स्कैन के लिए कमरों की व्यवस्था अंतिम चरण में है। सोमवार को श्री हरि इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा कैनन कंपनी के सिटी स्कैन के बारे में प्रर्दशन किया गया है। इसके अलावा सिमेंस, जनरल इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी समेते कई कंपिनयों ने सिटी स्कैन मशीन स्थापित करने की इच्छा जताई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मरीजों को सिटी स्कैन का सौगात मिल सकता है。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


