टीएमएच में होगा रेलकर्मियों का कैशलेश इलाज
12--चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल का टीएमएच के साथ हुआ चिकित्सा समझौता चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल का टाटा मेन हास्पीटल के साथ चिकित्सा समझौता किया गय

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल का टाटा मेन हास्पिटल(टीएमएच) के साथ समझौता हुआ। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र एवं टीएमएच के जीएम (मेडिकल) डा. बिनीता सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इस समझौते के लागू होने से अब रेल कर्मियों और उनके आश्रितों को गंभीर बीमारियों और आपातकालीन स्थिति में टीएमएच में कैशलेस व गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिल सकेगी 2002 से बंद टीएमएच की रेफरल सुविधा का बहाल होने से रेलकर्मियों में खुशी है। अब रेलकर्मी टीएमएच में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। रेलवे ने जमशेदपुर में कई निजी अस्पतालों के साथ करार किया गया।
पिछले दिनों रेलवे अस्पताल का झारसुगुड़ा के संजीवनी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ समझौता हुआ था। लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


