Chakradharpur News: रेलवे ने निकाला 48 निजी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए टेंडर
Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल में 48 निजी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियाँ डीआरएम कार्यालय, रेलवे अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर की जाएंगी। टेंडर की राशि 3.54 करोड़ रुपए है और यह रेलवे बोर्ड के आदेश पर जारी किया गया है। नर्सों ने रात की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की मांग की थी।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल में 48 निजी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति होगी। इन निजी कर्मचारियों की नियुक्ति डीआरएम कार्यालय, रेलवे अस्पताल, रेलवे कालोनी समेत अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों एवं परिसरों में की जाएगी। सुरक्षकर्मियों की नियुक्ति के लिए 3 करोड़ 54 लाख रुपया का टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर रेलवे बोर्ड के आदेश पर जारी किया गया है। टेंडर भरने के लिए 3.26 हजार रुपए का ईएफडी एवं 10 हजार रुपया टेंडर फीस निर्धारित किया गया है। सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए कई कंपनियों के द्वारा टेंडर भरने की उम्मीद जताई जा रही है। बतातें चलें की चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों के अभाव से अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रेलवे अस्पताल में वर्षो से निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की जा रही थी। महिला कर्मचारियों नर्सो की ओर से रात्री सुरक्षा के लिए अस्पताल में पर्याप्त संख्या में निजी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की मांग की जाती आ रही है। अंतत: रेलवे ने कर्मचारियों की मांगो को ध्यान में रखते हुए 48 निजी सुरक्षा कर्मियों का टेंडर जारी किया है। अनुबंध में निजी सुरक्षाकर्मियों का कार्यकाल 2 साल तक निर्धारित होगा। फिर इसका नवीनिकरण किया जाएगा। निजी सुरक्षा सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए कौन कौन सा कंपनियां टेंडर डालती है यह देखने वाली बात है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर में रेलवे के चौथे वर्ग के कर्मचारियों का प्रमोशन देकर विभिन्न कार्यो में नियोजित कर दिया गया है। अस्पतालों में अब न तो सफाई कर्मी हैं और न निजी सुरक्षा कर्मी की सीधी नियुक्ति हुई है। अब सारा कार्य निजी हाथों में चला गया है। टेंडर पूरी होने के बाद 48 निजी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति कर दी जाएगी जो रेलवे अस्पताल समेत रेलवे मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं में नियोजित होंगें।

