Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsChakradharpur Railway Division Organizes Flower Exhibition and Art Fair on February 10 2026
महात्मा गांधी पार्क में पुष्प प्रर्दशनी व कला मेला 10 फरवरी को

महात्मा गांधी पार्क में पुष्प प्रर्दशनी व कला मेला 10 फरवरी को

संक्षेप:

चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा 10 फरवरी को महात्मा गांधी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी एवं कला मेला का आयोजन किया जाएगा। पहले यह 12 फरवरी को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से तारीख बदल दी गई। यह कार्यक्रम कर्मचारियों और स्थानीय कलाकारों के लिए विशेष मंच प्रदान करेगा। प्रतियोगिताएं विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी।

Feb 04, 2026 11:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल के तात्वाधान में स्थानीय महात्मा गांधी पार्क में 10 फरवरी को पुष्प प्रर्दशनी एवं कला मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। हालांकि यह प्रर्दशनी एवं कला मेला का आयोजन पूर्व में 12 फरवरी को आयोजन की घोषणा की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसका आयोजन अब 10 फरवरी को तय किया गया है। यह प्रर्दशनी चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए स्थानीय कलाकारों को विशेष मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस तर्ज पर होगी प्रतियोगिता श्रेणी-1 से लेकर श्रेणी -4 स्तर पर कर्मचारी एवं अधिकारी के लिए आयोजित किए जाने वाले प्रर्दशनी सह प्रतियोगिता में श्रेणी-1 में फूलों के गमले, सब्जियों के पौधे प्रर्दशनी के लिए महात्मागांधी पार्क में प्रतियोगिता के पूर्व दिवस पर यानि 9 फरवरी को आबंटित किए जाने वाले निर्धारित स्थान पर प्रतिभागियों को सजावट व प्रर्दशनी स्थापित अथवा पूरी करनी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रेणी-2 अंतर विभागीय प्रतियोगिता सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों के आयोजित किया जाएगा। श्रेणी-3 में सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता केवल चक्रधरपुर रेलवे क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें कर्मचारी अपने अपने बगीचे और आसपास के क्षेत्र की नवीनतम तस्वीर पूरे विवरण के साथ प्रर्दशनी स्थल स्थापित करेंगे। श्रेणी-4 में स्थानीय कलाकारों को अपनी कला और शिल्प प्रर्दशित करने के लिए जगह प्रदान की जाएगी जिसमें वे अपनी प्रर्दशनी लगा सकेंगे। प्रतियोगिता में सफल सभी वर्ग के प्रतिभागियों को उपयुक्त पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।