मंडल में लोको पायलटों का होगा लॉबी स्तर पर ट्रांसफर व पोस्टिंग, विभाग ने किया आवेदन आमंत्रित

Feb 18, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर रेल मंडल ने लोको पायलटों के ट्रांसफर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक लोको पायलटों को 2 मार्च तक अपने आवेदन संबंधित सुपरवाइजर को जमा करने होंगे। बाद में, 7 मार्च तक आवेदन का सर्वेक्षण कर के ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

मंडल में लोको पायलटों का होगा लॉबी स्तर पर ट्रांसफर व पोस्टिंग, विभाग ने किया आवेदन आमंत्रित

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको पायलटों का लॉबी स्तर पर ट्रांसफर व पोस्टिंग के लिए रेल प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छूक लोको पायलटों को होम लाबियों में ट्रांसफर के लिए आवेदन को रेलवे के शर्तो व नियमों के अनुसार भरकर निर्धारित तिथि में विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस सबंध में मंडल कार्मिंक विभाग की और से जारी किए अधिसूचना में मंडल के विभिन्न लॉबियों में कार्यरत लोको पाटलटों को अपने होम लाबियों में ट्रांसफर के लिए प्रशासन के द्वारा जारी किए निर्देश व शर्तो को पूरा करते हुए आवेदन 2 मार्च तक संबंधित सुपरवाजर के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं आवेदनों का सर्वेक्षण के उपरांत सुपरवाईजर के द्वारा आवेदनों को 7 मार्च तक सिनियर डीईई (ओपी) के पास सबमिट किया जाएगा एवं 10 मार्च तक सिनियर डीईई(ओपी) के द्वारा सिनियर डीपीओ को ट्रांसफर के लिए विल्कप लॉबी प्रेषित किया जाएगा एवं ट्रासंफर व पोस्टिंग की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।