अपनी कार्य दक्षता के लिए पुरस्कृत होंगे मंडल के 8 विभाग के अधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर रेलवे मंडल के आठ विभागों को दक्षता शिल्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 13 अप्रैल को महात्मागांधी सभागार में होगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विभागों में आपरपेशन, मेैनेनिकल इंजिनियरिंग, कार्मिक, राजभाषा, लोको, बेस्ट कोचिंग डिपोट, बेस्ट केप्ट स्टेशन और एस एंड टी वर्क्स शामिल हैं।

अपनी कार्य दक्षता के लिए पुरस्कृत होंगे मंडल के 8 विभाग के अधिकारी

चक्रधरपुर। रेलवे में अपनी कुशल कार्यदक्षता के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के आठ विभागों के अधिकारियों को दक्षता शिल्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान चक्रधरपुर रेलवे महात्मागांधी सभागार में 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय 70 वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2026 में सम्मानित किए जाएंगे। रेल सेवा प्राप्त करने वाले विभागों में पुरस्कार आपरपेशन शील्ड चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनियर डीओएम(कोर्डिनेटर) को प्रदान किया जाएगा। उसी प्रकार मेैनेनिकल इंजिनयरिंग शील्ड सिनियर डीएमई चक्रधरपुर, कार्मिक शील्ड चक्रधरपुर के सिनियर डीपीओ, राजभाषा शील्ड सिनियर डीईई(जी) चक्रधरपुर, लोको शील्ड राउरकेला के सिनियर डीईई/टीआरएस, बेस्ट कोचिंग डिपोट शील्ड सिनियर डीएमई चक्रधरपुर एवं सीडीओ राउरकेला का प्रदान किया जाएगा।

उसी प्रकार बेस्ट केप्ट स्टेशन शील्ड सिनियर डीसीएम चक्रधरपुर एवं एसडी टाटानगर को एवं एस एंड टी वर्क्स दक्षता शील्ड डीएसटीई चक्रधरपुर को प्रदान किया जाएगा। तय तिथि एवं समय पर आयोजित होने वाले इस पुरपस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों ,कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को शामिल होने का निवेदन आयोजन समिति की ओर से निवेदन किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।